Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: टास्क फोर्स की बैठक कर दिये गये कई निर्देश

गोपालगंज: कोविड-19 वैक्सीन को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में टास्क फोर्स की बैठक की गयी.इसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने इससे संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन सर्वप्रथम फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी.इसके लिए सभी विभागों के स्थानीय पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि अति शीघ्र वर्कर्स की सूची उपलब्ध कराएं.इनके साथ ही 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगायी जायेगी.

बैठक में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मी इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे.बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को यह भी जानकारी दी कि कितने चरण में टीकाकरण होगा.टीकाकरण के दौरान किसको कौन सा कार्य सौंपा जायेगा, इसकी जानकारी भी सबको दी गयी.कोविड-19 से संबंधित सरकार के निर्देशों से भी सबको अवगत कराया गया.इससे संबंधित बातों पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर केयर इंडिया के प्रबंधक अभिनीत कुमार श्रीवास्तव,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विशाल सिंह,बीएओ राजकुमार,यूनिसेफ से दीपक चौधरी आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024