गोपालगंज: सूबे में होने वाले 17वें विधानसभा आम चुनाव 2020 के मद्देनजर प्रशासन सख्त नज़र आ रहा है। प्रशासनिक अमला चुनावों को हर हाल में निर्विघ्नं संपन्न करवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। एक तरफ जहाँ पुलिस वाहन जाँच कर चुनाव में संभावित सभी तरह के व्यवधानों से निपटने को प्रयासरत है, वहीं उपद्रवियों को चिन्हित कर यथोचित कार्रवाई की जा रही है। इन सब के बीच प्रशासनिक अमले का ध्यान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों उमीदवारों पर भी है। नतीजन, भोरे विधानसभा से जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सुनील कुमार समेत कई उमीदवारों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज हो चुका है।
इसी क्रम में नया नाम जुड़ा है पुष्पम प्रिया चौधरी की नव गठित प्लूरल्स पार्टी के नामपत्र पर भोरे विधानसभा से चुनावी ताल ठोक रहे विशाल कुमार भारती का। जानकारी के अनुसार प्लूरल्स नेता का बैनर राजपुर पुल के पास लगे बिजली के खंभे पर लगा था। जो आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन का मामला है। प्रत्याशी का बैनर दिखने के साथ ही भोरे सीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भोरे थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं प्लूरल्स नेता विशाल कुमार भारती ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैनर आचार संहिता लागू होने के पूर्व से ही लगा हुआ था। जो कतिपय कारणों से उतारा नहीं जा सका था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…