गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड के सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कार्यशाला लगाकर किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों को यदि घाटे की खेती छोड़ आमदनी बढ़ानी है तो उन्हें वैज्ञानिक विधि और आधुनिक तकनीकी अपनानी होगी। खेतों में नए प्रयोगों कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए।
जिस क्षेत्र की मिट्टी जिस फसल के लिए उपयुक्त हो वही खेती किसानों को करनी चाहिए। इससे किसानों को खेती में लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि मिट्टी में आवश्यकतानुसार ही रासायनिक खादों का प्रयोग करें। जरुरत से ज्यादा रासायनिक खाद खेतों की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। कार्यशाला में किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में रामचंद्र प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, सुधाकर सिंह, संजय प्रसाद, रामअवध सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…