Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- भोरे बाजार में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड मुख्यालय भोरे के चारमुहनी के समीप स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बीती रात आग लगने से जहां लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक भोरे के भोरे बाजार में मुन्ना गोंड की जनरल स्टोर की दुकान थी। यह दुकान उन्होंने एक महीना पहले ही भोरे बाजार में खोला था। पीड़ित के मुताबिक कल रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।

जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग की लपटें तेज हो गई। और दुकान के अंदर रखे सामान धू-धू कर जलने लगे। बाद में स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मियो के द्वारा आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया जा सका। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की और भी दुकानें जल सकती थी। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस आग में लाखों रुपए की समान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024