गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत तेतरिया गंडक नहर पुल के पास से तस्कर द्वारा ले जाई जा रही 299 बोतल देशी शराब को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया. हालांकि इस बीच तस्कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ आसूचना संकलन एवं अवैध शराब की छापेमारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे. इस बीच उन्होंने तेतरिया के गंडक नहर पुल के पास रुक कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी.
तभी एक बाइक सवार व्यक्ति बोरे तथा बैग में कुछ लेकर आता दिखा. लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस को देख उक्त युवक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. फरार युवक तेतरिया धूप शाह निवासी 26 वर्षीय सद्दाम अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस ने जब बोरा तथा बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 299 बोतल देसी शराब बरामद हुई. बरामद शराब तथा मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर लिया है. वहीं युवक अब भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में विभिन्न सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…