गोपालगंज: थावे के सभी व्यवसायी दुकान बंद कर धरना पर बैठे

गोपालगंज: स्थानीय थाने के थावे बाज़ार की आभूषण व्यवसाइ के साथ ही सभी दुकानदार अपना अपना दुकान बंद कर धरना पर शनिवार को बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बता दें की थावे बाज़ार के स्टेट बैंक के सामने जय मां दुर्ग ज्वेलर्स दुकान से अपराधियों ने 25 जनवरी को लूट लिया था। घटना के पांचवे दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जिसके कारण थावे के नाराज आभूषण व्यवसायी धरना पर बैठ गए।शनिवार की सुबह बाज़ार की सभी व्यवसायी दुकान बंद कर विशनाथ मार्केट में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए।

और थावे पुलिस व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।व्यवसाईयों का कहना है की सुशासन के राज्य में व्यवसायी दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लुटे जा रहे हैं।और पुलिस प्रशासन ठोस कदम नही उठा रही है।ऐसे में व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसायीयो में दहशत का माहौल बना हुआ है।आभूषण व्यवसायी ललन प्रसाद ने कहा की जबतक लुटे गए गहने बरामद के साथ अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नही करती है तब तक हमलोगों का धरना जारी रहेगा।मौके पर ललन प्रसाद,देव कुमार, गोबिंद कुमार गुप्ता,नन्दजी पाशपति गुप्ता, युगलकिशोर गुप्ता, मुना सिद्दिकी,रामनरेश गुप्ता,अनिरुद प्रसाद, रजन कुमार,कुंदन कुमार, राजेश कुमार और नुरुल हसन सहित थावे बाज़ार के सभी व्यवसायी धरना में शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026