गोपालगंज: अमेया ने तमकुहीराज को 25 रनों से हराया

गोपालगंज: जिले के स्थानीय प्रखंड के रसौती गांव में चल रहे द्वितीय आर सी सी क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में अमेया की टीम ने तमकुही राज की टीम को 25 रनों से शिकस्त दे दी। विदित हो कि, रसौती क्रिकेट ग्राउंड पर द्वितीय आरसीसी दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि, इस मुकाबले में अमेया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेया की टीम ने गोलू के शानदार 52 रनों की बदौलत 10 ओवरों में 70 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमकुही राज की टीम 45 रन पर ही सिमट गई और इस प्रकार यह मुकाबला अमेया की टीम ने 25 रनों से अपने नाम कर लिया। शानदार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए अमेया टीम के बल्लेबाज गोलू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले इस लीग मुकाबले के मुख्य अतिथि राजकीय मध्य विद्यालय रसौती के वरीय शिक्षक अखिलेश्वर बैठा तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रसौती के माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार राम ने फीता काट मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026