गोपालगंज: जिले के थावे पुलिस ने सन्ध्या गस्ती में छापेमारी कर 25 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा धंधेबाज फरार हो गया। थाने में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।थाने के एएसआई श्रीराम ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि धतीवना मुसहर टोली में सरसो के बोझा में शराब छिपाकर ललन मुसहर और बबन मुसहर द्वारा अबैध रुप से बेची जा रही है ।
जब पुलिस धतीवना मुसहर टोली में पहुँची तो पुलिस को देखकर दो ब्यक्ति भागने लगे।जिसमे से एक ब्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा ब्यक्ति ललन मुसहर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा । सरसो के बोझा में से 25 बोतल बंटी बबली शराब बरामद हुआ।थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी धतीवना मुसहर टोली के बबन मुसहर बताया जाता है। जिसके विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…