Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज: जिले के कटेया थाने के करकटहा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। दूसरे पक्ष से विन्दा देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के रामहृदया तिवारी सहित तीन लोगों के ऊपर चुनावी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 15 नवम्बर को अपने पति के साथ अपने दुकान पर जा रही थी तभी रास्ते मे उक्त तीनों लोगों ने हम दोनों को घेर कर गाली गलौज करते हुए जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमें मारने लगे।

जब मैं चिल्लाने लगी तो मेरा आवाज सुनकर मेरा बेटा विकास कुमार बचाने आया तो उनलोगों द्वारा उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। विन्दा देवी ने उनलोगों पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर उक्त तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया हैं। विदित हो कि इस मामले में प्रथम पक्ष से रामहृदया तिवारी ने गिरी गोंड सहित तीन लोगों पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज करवायी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026