गोपालगंज: जिले के कटेया थाने के कोइसा खुर्द में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में पति पत्नी के घायल होने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की हैं। पीड़ित कोइसा खुर्द निवासी सुमन्त देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पट्टीदार जगदीश प्रसाद सहित तीन लोगों के उपर आरोप लगाते हुए कहा है उक्त लोगो ने करीब तीन फीट तक मेरे जमीन पर कब्जा कर लिए है।
जब मैं अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी तीनो लोग लोहे के रॉड और धारदार हथियार लेकर मेरे घर पर आए और जब मैंने कहा कि मेरे जमीन पर भी कब्जा कर लिए हो और मारने भी आये हो। इतना ही कहने पर उनलोगों ने मुझे मरना शुरू कर दिया। मेरा सर फट गया। उनलोगों ने मेरे पति शम्भू प्रसाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलोगों ने अपना इलाज कुशीनगर के सरकारी अस्पताल में कराया। पुलिस। ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर तीनों लोगों के उपर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…