गोपालगंज : जिले के थावे थाना क्षेत्र के मिरलीपुर गांव के रामबृक्ष साह की पुत्री आरती गुप्ता की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 12 मई 18 को सिवान जिला के जी वी नगर थाना के सतवार गांव के हृदयानंद गुप्ता के पुत्र कालिका गुप्ता से हुई थी। आरती गुप्ता ने आरोप लगाया है कि शादी के समय मेरे परिवार वालों ने साढ़े आठ लाख रुपये नगद,पांच लाख रुपये का आभूषण ,तीन लाख रुपए का फर्नीचर, टीवी और फ्रिज के साथ अन्य सामान एवम रोजगार करने के लिए छह लाख रुपए सहित कुल 23 लाख रुपए उपहार में दिए थे। शादी के तीन महीने बाद ससुराल पक्ष द्वारा रोजगार करने के लिए दस लाख रुपए की मांग करने लगे।पैसा नही लाने के काऱण ससुराल पक्ष द्वारा हमेशा मारपीट के साथ ही प्रताड़ित करने लगे।इसके साथ ही आरती गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ससुराल में दूध में जहर मिलाकर जान से मारने की भो कोशिश की गई।इसके लिए पंचायत भी हुआ। उसके वावजूद भी ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे।मेरे पति एवम ससुराल के अन्य लोग मिलकर मुझे थावे स्टेशन पर छोडकर चले गए और बोले कि घर मे आना हो तो दस लाख रुपए लेकर आना है।घर से निकाल देने को लेकर आरती गुप्ता ने थाने में पति कालिका गुप्ता,देवर राजेश गुप्ता, ननद मधुरानी गुप्ता और सास ज्ञानती देवी सहित चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…