गोपालगंज : जिले के थावे दुर्गामंदिर स्थित कार पार्किंग के सामने कुछ लोगो द्वारा जमीन को अबैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसको लेकर अंचलाधिकारी गंगेश झा ने अबैध रूप से अतिक्रमण हटाने को लेकर आठ लोगो के विरुद्ध प्रथम नोटिस जारी किया था।उन्होंने बताया कि थाना नंबर 121,खाता संख्या 3 और खेसरा संख्या 14 का जमीन अबैध रूप से मनु कुमार गुप्ता, रामायण चौधरी, रमेश चौधरी, राजेश यादव,प्रदीप कुमार,हरेन्द्र चौधरी, अच्छेलाल यादव और छबीला बैठा द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसको अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर इन लोगो के पास प्रथम नोटिस भेज दी गई थी।साथ ही सभी को 28 फरवरी को साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।लेकिन किसी के द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया।उन्होंने बताया कि अब उनलोगों के पास दूसरा एव अंतिम नोटिस भेज दी गई है।जिसमे चार अप्रैल तक अतिक्रमित जमीन को खाली कर देना है।अगर तय सीमा के अंदर जमीन पर से अबैध रूप से अतिक्रमण नही हटाई गई तो प्रशासन बाध्य होकर अतिक्रमण मुक्त कर देगी।उन्होंने बताया कि थावे मौजा स्थित जमीन को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कर दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…