गोपालगंज: जिले के कटेया प्रखंड के खुरहुरिया खेल के मैदान में चल रहे अखिल भारतीय फुटबॉल मैंच के दुसरा मुकाबला स्टूडेंट क्लब बरियारपुर बनाम एम डी क्लब भाटपार रानी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच शुरू होने के 25 वें मिनट पर स्टूडेंट क्लब बरियारपुर के खिलाड़ी मंटू कुमार ने एम डी क्लब भाटपार रानी की टीम की तरफ़ एक गोल दागकर मैंच में अपने टीम को 1-0 से बढ़त बना दिया। मध्यांतर के बाद भी स्टूडेंट क्लब बरियारपुर के खिलाड़ी राकेश कुमार एवं इब्राहिम ने दूसरा एवं तीसरा गोल दागकर मैंच को पुरी तरह अपने टीम के पक्ष में कर दिया।
लागातार प्रयास के बाद एमडी क्लब भाटपार रानी की टीम नें कोई गोल स्टूडेंट क्लब बरियारपुर की तरफ नही कर सकी। बरीयारपुर की टीम ने 3-0 सें मैंच को जीत लिया। इसके पूर्व दुसरे मैंच के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरेश राय नें खिलाड़ियों सें परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ किया। निर्णायक सुभाष कुमार एवं कमेंट्री भाजपा नेता विश्वरंजन स्वरूप पाठक एवं लोकेश राय ने किया। मौके पर मुखिया गौरीशंकर चौबे,ओमप्रकाश राय, अमिताभ रंजन, राजेश रंजन, मनीष कुमार, अमलेश राय वृजलाल प्रसाद, शुभकान्त राय, अंकु, पुन्नु, प्रदीप राय सहित हजारों के संख्या में दर्शक मौजूद थें।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…