गोपालगंज: जगदीशपुर गोली कांड में मनोज राम के फ़र्द बयान पर थाने में आठ नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।उन्होंने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि रामचंद्रपुर गांव के प्रदीप सिंह व पीयूष सिंह सहित अन्य लोग बथान में आकर घेर लिए तथा देशी कट्टा से फायर कर पलानी में आग लगा दिए।
जिसको लेकर मनोज राम ने रामचंद्रपुर गांव के प्रदीप सिंह, संतोष सिंह,सत्येन्द्र सिंह,नारायण सिंह,रामेश्वर सिंह, कमलेश्वर सिंह,अमर सिंह और पीयूष सिंह सहित आठ नामजद तथा 50 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मनोज राम के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।उन्होंने बताया कि दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस कांड में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…