गोपालगंज: बगहा में बीबीएम के सदस्यों ने मिल कर एक किलोमीटर जर्जर सड़क का किया मरम्मत

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के पंचायत जगमलवा के थावे बस स्टैंड से रिखईटोला होकर बगहा गांव में जाने वाली मुख्य सड़क यास तूफान से पूरी तरह जर्जर हो गया था।बताया जाता है सड़क की लम्बाई लगभग तीन किलोमीटर है।जिसमे से लगभग एक किलोमीटर सड़क टूट गया था।टूटने के कारण सड़क पर जल जमाव हो गया था।जिससे राहगीरों को आने जाने व पैदल चलना भी मुश्किल गया था।

जिसके चलते थावे बाजार से बगहा गांव के लोगो का संपर्क टूट गया था।जिसको लेकर बीबीएम (बगहा बैतूल मॉल)के दर्जनों सदस्यों ने मिलकर टूटी सड़कों को ईंट, मिट्टी व चेमनी भठ्ठा से रावीस लेकर एक किलोमीटर तक जर्जर सड़क को मरमत किया। सडक के मरम्मत हो जाने पर कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है।इस गांव के अलावे और गावो के मुख्य थावे बाजार है।जहॉ आकर ग्रामीण लोग जरूरत के लिए आवश्यक सामान खरीदते है।सड़क मरम्मत में  मोहम्मद साहिम,अजहर इमाम,परवेज आलम,इरशाद आलम और अब्दुल रहीम सहित बीबीएम के सदस्य शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026