गोपालगंज: भोरे में कोरोना से किसान की मौत

गोपालगंज: जिले के भोरे स्थानीय प्रखंड में कोरोना की लहर भले ही थोड़ी शांत दिख रही हो, लेकिन इससे मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की रात को प्रखंड के दीक्षितौली गांव के एक किसान की मौत भी कोरोना से संक्रमित होने के कारण पटना में इलाज के दौरान हो गयी। इसके साथ ही प्रखंड में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गयी है। बताया जाता है कि सांस लेने में दिक्कत होने पर प्रखंड के दीक्षितौली गांव के 58 वर्षीय किसान मनोज दीक्षित की करीब 25 दिन पहले रेफरल अस्पताल भोरे में कोरोना जांच कराई गई थी।

हालांकि पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। फिर भी उन्हें गोपालगंज रेफर कर दिया गया था। गोपालगंज में इलाज के दौरान ही उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। जिसके बाद पटना के एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात उनका हार्ट अटैक हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026