गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पासइ एनएच 28 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आ रही एक कार से दस बोतल बीयर बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि बलथरी चेकपोस्ट के समीप पुलिए एनएच 28 से गुजर रहे वाहनों को रोककर जांच पड़ताल कर रही थी।
इसी दौरान उत्तर प्रदेश से आ रही एक कार को रोककर पुलिस ने तलाशी लिया तो उसमें दस बोतल बीयर मिली। पुलिस ने कार सहित बीयर को जब्त करते हुए कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित गोपालपुर थाना क्षेत्र के ओझा चाडी गांव निवासी इजाज अहमद तथा मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव मसूरिया गांव निवासी रुस्तम अली बताए जाते हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…