गोपालगंज: भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के विकास गेट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन थावे भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिसमे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद व अटल बिहारी वाजपेयी की तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया गया।जिसका उद्घाटन गोपालगंज विधानसभा प्रभारी ब्रह्मा नन्द राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम सत्र का प्रशिक्षण शुरुआत राष्ट्र गान से जन गण मन अधिनायक जय हे,भारत भाग्य विधाता से शुरू हुआ।।दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिसमे ब्राह्मनन्द राय ने प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ब्यक्ति के आचरण, ज्ञान, मन, बुद्धि और रहन सहन से ही पहचान होती है।प्रधानमंत्री अपने उत्तम चरित्र एवम ब्यक्तित्व के बल पर पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग दर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता आगे लेकर जा रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और आदर्शों से अवगत कराया गया। मौके पर ओमप्रकाश राय, सुदामा मांझी,फरहान,जनक बारी, सतेंद्र सिंह,बिजय सिंह,बिरेश सिंह, अमन शर्मा,शैलेश तिवारी व उपेंद्र प्रसाद,सहित मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026