गोपालगंज: पंचदेवरी व कटेया में धड़ल्ले से संचालित हो रही अवैध आरा मशीनें

  • 38 अवैध आरा मशीनें मुख्यमंत्री के ग्रीन प्रोजेक्ट पर कुठाराघात
  • विभाग की कार्मियों की मिली भगत से लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद
  • कटेया थाना क्षेत्र में मात्र चार आरा मशिनों को विभाग ने दिया है लाइसेंस

गोपालगंज: जिले के पंचदेवरी व कटेया थाना क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों की बाढ़ सी आ गई है। अवैध आरा मशीनों पर लकड़ी का अंबार देखा जा सकता है। विभागीय अधिकारियों की कृपा से बेरोक-टोक चल रही आरा मशीनों के कारण मुख्यमंत्री के ग्रीन प्रोजेक्ट पर कुठाराघात हो रहा है। कटेया थाना क्षेत्र के भाटपोईयां, महंथवां, बनकटा, जमुनहां, नटवां, इन्दरपटटी, भगवती नगर बाजार, पंचदेवरी, बहेरवां, बइसियां, मंझरियां, सिकटियां, तिवारी छापरा, रूद्रपुर, कटेया, सोहनरिया आदि गांवों व बाजारों में अवैध आरा मशीनों का संचालन सबसे अधिक देखा जा रहा है। क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों की संख्या बढ़ कर 38 से अधिक हो गई है, जबकि मात्र चार आरा मशीनों को सरकार ने लाइसेंस दिया है। इनके माध्यम से प्रतिदिन भारी संख्या में अवैध लकड़ी की चिराई हो रही है।

इससे लकड़ी माफिया तथा आरा मशीन के संचालक माला माल हो रहे हैं । वन विभाग के अधिकारी इन अवैध आरा मशीनों पर अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रहे है । वन विभाग के कर्मियों की मिली भगत से लकड़ी माफिया सड़क के किनारे लगे पेड़ों को ही आसानी से काटते देखे जा सकते है। विरोध करने पर नीलामी व अनुमति की बात बताकर लोगों को शांत कर दिया जाता है। विभागिय प्रदत्त आरा मशीन संचालक अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता ने बताया कि अवैध तरीके से लकड़ी की चिराई का काम महकमे की शह पर हो रहा है। चारो तरफ अवैध आरा मशिनों के लग जाने से सरकारी दुकान का धंध मंदा हो गया है। हर वर्ष टेक्स देना पड़ता है। कमाई के नाम पर अवैध आरा मशिनों के संचालक आम लोगों को लूट रहे है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024