गोपालगंज: भोरे स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से विजयीपुर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को भोरे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजयीपुर पुलिस उसको अपने साथ लेकर चली गयी। गिरफ्तार आरोपित भोरे का बड़ा शराब माफिया वैद्यनाथ जायसवाल है। बताया जाता है कि विजयीपुर पुलिस ने अक्टूबर 2020 में वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी के साथ भोरे के छोटू सिंह और चफवां के आदर्श कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था।
उनके पास से भारी मात्रा में शराब के साथ ही अवैध हथियार भी बरामद किया गया था। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शराब माफिया वैद्यनाथ जायसवाल फरार होने में कामयाब हो गया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वैद्यनाथ जायसवाल अपने घर पर ही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…