गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर प्रखण्ड मुख्यालय में अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में मृत राकेश कुमार दुबे की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग प्रखण्ड मुखिया संघ ने उठाई है। विगत 29 मई को भागलपुर से बैकुण्ठपुर आ रहे अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे से आहत मुखिया संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
शोक सभा के दौरान जनप्रतिनिधियो ने उन्हें कुशल। आ धिकारी बताया । सर्वसमिति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सोंपा गया। जिसमें अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की आदमकद प्रतिमा प्रखण्ड मुख्यालय में स्थापित करने की मांग की गई। इस अवसर पर मुखिया हरि नारायण सिंह, धर्मेंद्र दास, उपेंद्र साह, सुनील सिंह, प्रतिमा देवी, मंजू देवी, शिला देवी, आशा देवी, तारा देवी, सुरेश यादव, पैक्स अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह, जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार दीपू सहित कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…