Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के व्यवसायी सफी आलम की हत्या, हवाई फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

परवेज़ अख्तर/सिवान /गोपालगंज:
बिहार के बेतिया में मनुआपुल के जोकहां रेलवे ढाला के समीप गोपालगंज के कटेया थाने की रामदास बगही पंचायत के सैदपुरा गांव निवासी व्यवसायी सफी आलम की हत्या बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गोली मार कर दी गयी। हत्यारे दो बाइक पर सवार थे, वे सफी को अपने साथ ही बैठाकर लाए थे। अपराधियों ने बाइक से उतारकर नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए घटनास्थल से निकल गये। मृतक सफी आलम की सैदपुरा गांव में पशु आहार की दुकान है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास से बरामद मोबाइल से की गयी है। फोन करने पर उसकी पत्नी ने बताया कि सफी आलम अपने कुछ दोस्तों के साथ जाने की बात कह घर से निकले थे। हत्या की जानकारी मिलने पर उनके परिजन बेतिया के लिए निकल चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वे स्वयं घटनास्थल पर छानबीन कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन बजे दो बाइक पर पांच लोग बेतिया-लौरिया पथ से बसंत टोला के रास्ते जोकहां गांव में घुसे। वे लोग गांव के आगे करबला पार कर थोड़ा आगे बढ़े। रेलवे ढाला से पहले अपराधियों ने बगीचे के पास बाइक रोक दी। बगीचे में महिलाएं घास काट रही थीं। अपराधियों ने बाइक से सफी आलम को उतार दिया। इसके बाद उनलोगों ने पिस्तौल निकालकर सफी के सिर में गोली मार दी।

गोली की आवाज व सफी आलम को गिरते देख महिलाओं ने शोर मचाया तो अपराधियों ने उनकी तरफ हथियार घुमा दिया। महिलाएं डर कर भागने लगीं। अपराधी भी हवाई फायरिंग करते हुए चनपटिया रोड की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर मनुआपुल थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। इस दौरान मृतक के पॉकेट से मोबाइल बरामद हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026