Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- घर में लगी आग बुझाने के दौरान युवक की मौत

गोपालगंज: सिधवलिया महम्मदपुर थाने के मंगलपुर गांव में बुधवार की दोपहर घर में लगी आग बुझाने के दौरान आग से जलकर एक युवक की मौत हो गई । मृत युवक सरल साह का 25 वर्षीय बेटा तारकेश्वर साह था । घटना के संबंध में बताया गया कि करीब दो बजे सरल साह के घर में अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दी । घर के सभी सदस्य एक-एककर बाहर निकल गए । तारकेश्वर घर के आवश्यक सामानों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा । इसी दौरान बुरी तरह झुलस गया । जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर पाते तब तक तारकेश्वर की मौत हो चुकी थी।

मृतक स्नातक पास कर गांव में ही ट्युशन पढ़ा अपना व अपने परिवार खर्चा चलता था।जो अविवाहित था। घटना की सूचना मिलने पर बैकुंठपुर के सीओ राकेश कुमार दुबे और महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडे घटना स्थल पर पहुच मामले की जांच शुरू कर दिए हैं । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है ।‌थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों का लिखित आवेदन मिलने के बाद अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा । घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक प्रेम शंकर प्रसाद यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026