Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: गोपालगंज में 50 लाख की लागत से बनेगा चिल्ड्रन पार्क

गोपालगंज: अब शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए अपना पार्क होगा। उसमें बच्चे खेलकूद सकेंगे। नगर परिषद शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप 50 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क बनाएगा। शनिवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद तथा कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनवरी माह तक पार्क बनाने का निर्देश दिया गया है। शहर में अभी एक भी पार्क नहीं है। बच्चे गली-मोहल्लों में खेलते-कूदते हैं। यह देखते हुए नगर परिषद ने शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप चिल्ड्रेन पार्क बनाने की पहल की है। चिल्ड्रेन पार्क 50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

शनिवार को स्थल निरीक्षण करने के बाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में छोटे बच्चों को खेलने के लिए कोई पार्क नहीं है। इसको लेकर शहर के लोगों ने सुझाव दिया था कि शहर के बीच में एक पार्क बनाया जाए। लोगों के इस सुझाव पर ब्लॉक मोड़ के समीप खाली पड़ी सरकारी जमीन पर चिल्ड्रेन पार्क बनाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया था। नगर विकास विभाग ने चिल्ड्रेन पार्क बनाने की अपनी स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद चिल्ड्रेन पार्क बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। जनवरी महीने तक चिल्ड्रेन पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क बन जाने से शहर के अन्य लोगों को भी सुविधा होगी। वे सुरक्षित तरीके से मार्निग वाक कर सकेंगे। बुजुर्ग इस जानकारी से खुश हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, प्रमोद कुमार सहित नप के कई कर्मी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026