Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: चोर के मोबाइल के साथ छह गिरफ्तार

सिम कार्ड के उपयोग करने के बाद पुलिस को मिला लोकेशन

गोपालगंज: शहर में दुकानों व घरों का ताला तोड़कर चोरी कर लोगों की नींद उड़ाने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आए आरोपितों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन तथा एक सिम कार्ड बरामद किया है। बारामद मोबाइल व सिम एक माह पहले महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चुराए गए थे। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ नरेश पासवान ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व महम्मदपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन सहित हजारों रुपये कीमत के सामान चुरा लिया था।

दुकान मालिक के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चुराए गए मोबाइल फोन की एक युवक बिक्री रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया गांव में छापेमारी कर इंदल महतो के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी दूधनाथ साह के पुत्र रवि कुमार, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया गांव निवासी भंगी महतो के पुत्र विकेश कुमार व दुधनाथ महतो के पुत्र रूपेश कुमार, प्रभु पटेल के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही महम्मदपुर बाजार में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपितों ने चुराए गए एक सिम कार्ड का उपयोग करना शुरू कर दिया। इसी बीच इसकी भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस सिम कार्ड का लोकेशन निकाल कर आरोपितों तक पहुंच गई। एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित शातिर हैं। चोरी कांड का खुलासा करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024