गोपालगंज: मंगलवार की देर शाम मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बाइक पर जा रहे एक युवक मारी गोली मौके पर ही युवक कि मौत समाचार प्रेषण तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है| घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया| मामले में बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय एक युवक बाइक पर सवार होकर मीरगंज से सलेमपट्टी की ओर जा रहा था, इस बीच पहले से पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे मीरगंज पावर हाउस के समीप पिस्तौल की नोक पर रोक दिया और उससे उसकी बैग छीनने लगे। कुछ देर तक चली आपाधापी में जब अपराधी उसका बैग छीनने में सफल नहीं हो सके तो उन्होंने उसको गोली मार कर हत्या कर दी।
सुनसान जगह होने के कारण कुछ देर तक घटना का पता तक नहीं चल सका|इस बीच कुछ राहगीरों के आता देख अपराधियों ने भागने का प्रयास किया पर उनकी बाइक स्टार्ट ना हो सकी। उसके पश्चात अपराधी अपना बाइक को वही छोड़कर पैदल ही भागने में कामयाब रहे। उसके बाद घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई | हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई | बाद में मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी | मौके पर दो बाइक के हैं पड़े। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद की है|इसमें एक बाइक मृतक की बताई जाती है वहीं दूसरी बाइक अपराधियों की बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक सेल्स एजेंट लग रहा है हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं की जा सकी है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…