गोपालगंज: विधानसभा चुनाव का पल-पल की चुनावी रुझान जाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता से लेकर आम लोग भी बेचैन रहे ।बेचैनी का आलम यह रहा कि लोग एक दूसरे से मोबाइल के सहारे संपर्क कर मतगणना कक्ष के पल-पल की अधतन जानकारी लेते रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बिहार विधान सभा के समस्त चुनाव परिणाम जानने के लिए लोग टीवी पर भी चिपके रहे और चुनावी रुझान के सहारे सरकार बनाते व बिगाड़ते रहे।मोबाइल के सहारे कार्यकर्ता व ग्रामीण अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले की विधानसभा सीटों की चुनावी स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे थे ।जिसके लिए सोशल मीडिया भी खूब उपभोक्ताओं ने यूज किया।
फिलहाल चुनावी रुझान मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह व मनोबल घटता बढ़ता जा रहा था। ज्यों-ज्यों पार्टी के नेता की जीत होती रही कार्यकर्ता उत्साहित होकर सोशल मीडिया के सहारे ही जयकारा लगाते रहे थे।जबकि हारने वाले नेताओं के साथ कार्यकर्ताओ हतोत्साहित होते जा रहे थे। हतोत्साहित मायूस प्रत्याशी के समर्थक मायूसी के साथ चुनावी रुझान से कनी काटते नजर आए ।चुनाव रुझान को लेकर सिधवलिया, महम्मदपुर बरहिमा सहित प्रमुख बाजारों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जो कि सड़क पर गुजर रहे वाहनों के साथ समूह में जा रहे लोगों पर भी नजर रख रहे थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…