Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने होमगार्ड के जवान को मारी गोली

गोपालगंज: बेख़ौफ़ अपराधियो ने मोर्निंग वाक पर निकले होम गार्ड के जवान को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होम गार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना नगर थाना के एकडेरवा गाँव की है। घटना की वजह घर निर्माण के दौरान 5 लाख रूपये रंगदारी बताई जा रही है। 55 वर्षीय घायल होमगार्ड जवान का नाम भोला सिंह है। वे नगर थाना के एकडेरवा गाँव के रहने वाले है। घायल जवान ने बताया की वे आज गुरुवार को वे अपने घर से गाँव के बाहर सुनसान रास्ते पर टहल रहे थे। वे गाँव के बाहर जैसे ही पुल के समीप पहुचे। वहा पीछे से पहुचे दो अपराधियो ने पहले उन्हें रोका और फिर एक दिन पहले मांगे गए रंगदारी नहीं देने की वजह को लेकर उनके ऊपर अपने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी।

अपराधियो ने तीन राउंड गोली चलायी। लेकिन सिर्फ एक गोली उनके पैर में लगी है। जिसके बाद वे भागकर वे अपने घर पहुचे और घरवालो ने उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित जवान के मुताबिक वे अपना घर का निर्माण करवा रहे है। जिसके लेकर कुख्यात संजय सिंह और राजकिशोर सिंह ने उनसे 5 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की थी। उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाना में नहीं की। लेकिन आज तडके उन्हें गोली मार दी गयी। पीड़ित जवान के चचेरे भाई व अधिवक्ता ध्रुव कुमार सिंह ने बताया की दोनों आरोपी पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुके है। वर्तमान में वे बाहर घूम रहे है। उनके ऊपर रंगदारी और हत्या को लेकर नगर थाना में केस चल रहा है।

जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने बताया की घायल जवान के पैर के जांघ में गोली लगी है। गोली आरपार हो गयी है। जिसकी वजह से अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। वही इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। नगर थाना पुलिस के मुताबिक गोली मारने की वजह से पूर्व में चल रहे जमीनी विवाद है। पुरे मामले की जाँच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026