Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- पांच लाख की डकैती, घर वाले को पीट कर किया अधमरा

लाठी के बल पर लाखो की सम्पति लूट ले गए डकैत

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर के सबूली गांव में पांच लाख की डकैती हुई है। डकैतों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। डकैती बुधवार की देर रात संजय सिंह के घर में हुई। बताया जाता है कि रात के समय घर के बाहर किसी वाहन के रुकने की आवाज घर के सदस्यों को सुनायी पड़ी। इस पर संजय सिंह घर का दरवाजा खोल कर जैसे ही बाहर निकले कि वाहन से आये डकैत घर में घुस गए। डकैतों ने घर का सारा सामान उन्हें सौंपने की बात कही। इस पर घर के एक सदस्य ने विरोध किया तो उसे डकैतों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।

घर के सदस्यों ने घर में रखे जेवरात के साथ ही नकदी भी सौंप दिये। संजय सिंह के मुताबिक डकैत करीब चार लाख के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद ले गये हैं। इसके अलावा कपड़े से भरे दो बक्से भी डकैत अपने साथ ले गये। डकैत बेलोरो जीप और बाइक से आये थे। घटना की जानकारी बैकुंडपुर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने छानबीन के दौरान गोपालगंज और सीवान की सीमा पर एक खेत से दो बक्से भी बरामद किये हैं। बरामद किये गये बक्से संजय सिंह के घर के ही हैं। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026