Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: डीईओ ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रति नियोजन के लिए सूची की मांग की

गोपालगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती संघमित्रा वर्मा द्वारा जारी प्रति नियोजन सूची में अनियमितता के विरोध में टीईटी शिक्षक संघ द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर संज्ञान लेते हुए जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सूची यथाशीघ्र भेजने का आदेश दिया है। टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव व महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग 9 के कक्षा संचालन के लिए प्रति नियोजन सूची जारी की गई थी। जिसमें अधिकतर बेसिक ग्रेड के वैसे शिक्षकों का प्रतिनियोजन कर दिया गया था। जो डीपीई या डीएलएड प्रशिक्षण योग्यताधारी है।

टीईटी शिक्षक संघ द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक जो बीएड प्रशैक्षणिक योग्यताधारी हैं।उनका उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा 9 के संचालन के लिए प्रति नियोजन करने के लिए जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आदेश का टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णवी मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार, पुष्पा सिंह, राजीव कुमार पाठक, ऋषि कुमार कुशवाहा, फरजाना खातून, जिला सचिव अमलेश कुमार गुप्ता, राजन कुमार,संगठन मंत्री अमित गौतम, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव इत्यादि पदाधिकारियों ने स्वागत किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026