गोपालगंज: हमेशा की भांति इस शनिवार भी कटेया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। विदित हो कि थाना परिसर में थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी की अगुवाई में प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है। इस शनिवार जनता दरबार में आए भूमि विवाद से संबंधित 30 आवेदनों पर सुनवाई की गई. जिसमें पांच मामलों का निपटारा तत्क्षण ही कर दिया गया.
वहीं बाकी के 25 मामले लंबित रहे.लंबित मामलों के संबंध में बात करते हुए थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया की कुछ मामलों में द्वितीय पक्ष की गैर हाजिरी के कारण निपटारा नहीं हो सका. वहीं कई मामले ऐसे भी रहे, जिसमें संबंधित शिकायतकर्ता के साथ ही द्वितीय पक्ष को अपनी भूमि से संबंधित सभी जरूरी कागजातों को लेकर अगले शनिवार आयोजित होने वाले जनता दरबार में आने का आदेश दिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र एवं अंचल कार्यालय के सीआई तरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…