गोपालगंज: जिला स्तरीय मेगा पुरस्कार का हुआ वितरण

गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में ‘टिका लगाओ,इनाम पाओ’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय मेगा पुरस्कार का वितरण ज़िला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) महोदय द्वारा किया गया। पुरस्कारों के वितरण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक रंजन (भा0प्रा0से0) महोदय भी मौजूद रहे। ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि विजेताओं को यह पुरस्कार कोरोना के दोनों टीका को नियत समय पर लेने एवं जागरूक नागरिक होने का परिचय देने के लिए दिया गया है।

इस जिला स्तरीय मेगा ड्रॉ के तहत सोनी खातून ( विशुनपुरा सिधवलिया), प्रियंका कुमारी (सिधवलिया), तथा संदीप कुमार (लाइन बाजार,उच्चकागांव) विजेता बने जिन्हें महोदय द्वारा पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का स्मार्ट टीवी दिया। इस जिला स्तरीय मेगा ड्रा के विजेताओं का नाम महोदय द्वारा बुधवार को लकी ड्रा करके निर्धारित किया गया था। अभी तक कुल 715 (3 ग्रैंड प्राइज, 69 बम्पर प्राइज, 643 सांत्वना पुरुस्कार)लोगों को केअर इंडिया संस्थान द्वारा द्वितीय डोज़ देय के 7 दिन के अंदर वैक्सीनशन लेने पर दिया गया है। इस मौके पर सिविल सर्जन गोपालगंज, डीपीएम गोपालगंज, डिटीएल केयर इंडिया ,डीटीओ ऑन केयर इंडिया,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सहित अन्य सभी प्रशासनिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024