गोपालगंज: गणतंत्र दिवस को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

गोपालगंज: समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुई। ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे नगर और महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी नगर परिषद गोपालगंज को दी गयी। मुख्य समारोह स्थल मिंज स्टेडियम की साफ-सफाई , रंगाई-पुताई और साज-सज्जा की जिम्मेदारी भवन निर्माण प्रमंडल ,नप गोपालगंज व जिला नजारत समाहर्ता को दी गयी। मुख्य समारोह में सीमित संख्या में गणमान्य व पदाधिकारी आमंत्रित किए जाएंगे। कोरोना के असर को देखते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी।

परेड में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसमें बच्चों से संबंधित एनसीसी व स्काउट की टुकड़ी शामिल नहीं होगी। मुख्य समारोह में झांकी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित खेलकूद के आयोजन पर भी रोक लगायी गयी है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के दिन शहर के चौक-चौराहों व प्रमुख स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसको लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।महोदय द्वारा महादलित टोले में भी झंडातोलन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सदर एसडीएम श्री उपेन्द्र कुमार पाल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री शम्स जावेद अंसारी, वरीय उप समाहर्ता श्री राहुल सिन्हा, एसडीसी कुमारी पुष्पा सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026