गोपालगंज: डीएम की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की

गोपालगंज: जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। उक्त बैठक में बताया गया कि जो भी ईट भट्टा मालिक पंचायत आम निर्वाचन में चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्हें सर्वप्रथम खनन कार्यालय से बकाया रहित प्रमाण पत्र बनवा कर जमा करना होगा। सभी थानों को हिदायत दी गई है कि जितने भी ईट भट्टा पर नीलाम पत्र दायर किया गया है उनसे बकाया राशि प्राप्त करने के लिए अविलंब कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सभी अनुमण्डल पदधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत बालू का अवैध खनन परिवहन, भंडारण पर पूर्णरूप से सतत् निगरानी रखेंगे. इसके साथ ही जिला अधिकारी महोदय ने कहा कि जो अवैध खनन करते पाये जाएंगे, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही जो भी ईंट भट्ठा संचालित है, उससे अविलम्ब खनन राजस्व जमा कराने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गोपालगंज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026