गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड मुख्यालय में एडिप योजना के तहत बुधवार को दिव्यांगों का एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार एडिप योजना के तहत नि:शक्त एवं दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैशाखी छड़ी, मानसिक रोगियों के लिए कीट एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरणों के वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
उक्त शिविर में एलिमको, कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर पंजीकरण की रसीद उपलब्ध करायी गयी. जिसमें उन्हें आवंटित किये जाने वाले उपकरण का नाम अंकित था. जिसके माध्यम से दिव्यांग अपना यंत्र अगले शिविर में ले सकेंगे. इस मौके पर डॉ. शुभम कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. रवि कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…