Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: डीएम ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

गोपालगंज: जिले में एनएच सहित हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष भवन में जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विगत दिनों में एनएच 28 पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए उनके कारणों पर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, परिवहन पदाधिकारी गोपालगंज एसपी मनोज तिवारी सहित सदर एसडीपीओ के साथ समीक्षा की गई,वही जिलाधिकारी ने संबंधित थाना अध्यक्षों को सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिऐ, इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों को सुचारू रूप से पालन कराने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.

उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवर टेकिंग और बाइक कटिंग करने वालों पर संबंधित थाना अध्यक्ष कार्यवाई करें, सड़क पर ओवरटेकिंग के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं सामने आ रही है। वहीं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सड़कों की मरम्मत कराने को लेकर भी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, साथ ही स्पीड ब्रेकर लगवाने और डुमरिया घाट पुल पर रेलिंग लगाने को लेकर भी निर्देश दिए, साथ ही स्पीड लिमिट एवं यातायात संबंधित सूचनाओं के विषय में साइनिंग लगवाने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को डीएम ने दिया, इस दौरान सड़क पर विपरीत दिशा में बाइक चलाने वाले को लेकर भी पदाधिकारियों को यह आदेश दिया गया कि उन पर त्वरित कार्रवाई करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026