गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के लछ्वार गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थावे में हुआ।एक पक्ष के ममता देवी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मै अपने घर पर थी उसी दौरान ललन सिंह, परमात्मा सिंह व मुकेश सिंह सहित अन्य लोग घर मे घुसकर मारपीट करने लगे।मना करने पर मारपीट घायल कर कान में के बाली छीन लिए दिए। हल्ला सुनकर बचाने आए मेरे पति धनंजय सिंह और देवर संजय सिंह को भी मारपीट कर घायल कर घर मे घुसकर कर दो लाख रुपए के गहना लेकर भाग गए।
जिसको लेकर ममता देवी ने थाने में नव लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।वहा दुसरी तरफ दूसरे पक्ष का ललन सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र राकेश सिंह दरवाजे पर गाय बांध रहा था।उसी दौरान संजय सिंह व पवन सिंह सहित अन्य लोग घर मे घुसकर मारपीट करने लगे।बचाने आए चार लोगो को भी मारपीट घायल कर दिए। घर मे घुसकर एक लाख पचास रुपए और गहना लेकर भाग गए।जिसको लेकर ललन सिंह ने थाने में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस दोनों पक्षो के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…