गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझा बाजार निवासी शबनम खातून की शादी सात साल पूर्व विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव निवासी टुन्ना अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर शबनम खातून को कुछ दिनों तक ठीक से रखा गया।
इसके बाद ससुराल के लोग उनसे दहेज में रुपये की मांग करने लगे। इस मांग को लेकर महिला को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार की सुबह शबनम खातून की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर खेम मटिहनिया गांव पहुंचे मायके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर विशंभरपुर थाना के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव मृतका के भाई सद्दाम हुसैन का बयान दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…