गोपालगंज: किशोर को बचाने के चक्कर में पुलिया के नीचे उतरी स्कार्पियो

गोपालगंज: गोपालगंज-छपरा पथ एनएच 531 पर थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला के समीप एक किशोर को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो पुलिया के नीचे उतर गई। इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी तथा उनके परिवार के सदस्यों को बाहर निकालकर घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर स्कार्पियो को पुलिया से बाहर निकाला। हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उनके परिवार के सदस्यों को चोट नहीं आई।

वे लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित परिवार के पांच सदस्यों के साथ एक स्कार्पियो में सवार होकर ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने आ रहे थे। अभी ये लोग थावे के बेदुटोला में बस स्टैंड के समीप एनएच 531 पर बने पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक किशोर स्कार्पियो के सामने आ गया। किशोर को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे उतर गई। इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से बेदुटोला निवासी बच्चालाल मांझी का पुत्र 16 वर्षीय सन्नी मांझी घायल हो गया।

हालांकि स्कार्पियो में सवार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उनके परिसर के पांचों सदस्य बाल-बाल बच गए। उन्होंने चोट नहीं आई। हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थावे थाना के एएसआइ अशोक कुमार ने क्रेन बुलाकर स्कार्पियो को पुलिया से बाहर निकाला। पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024