Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: भोरे में पकड़ा गया सनकी बंदर, आतंक से भयभीत थे ग्रामवासी

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत के दीक्षितौली गांव में एक माह से आतंक मचाए हुए सनकी बंदर को ग्रामीण और वन सहकर्मी की मदद से पकड़ लिया गया।बताया जाता है कि एक माह के अंदर यह बंदर अब तक एक दर्जन से ऊपर लोगों को अपना निशाना बना चुका था। इसके डर से बगीचे की तरफ खेतों में किसान काम करने से भी परहेज कर चुके थे। इतना ही नहीं यह साइकिल पैदल या बाइक से चलने वाले लोगों को भी अपना निशाना बना देता था।बता दें कि इसने बीते एक सप्ताह के अंदर स्थानीय गांव निवासी मुक्तिनाथ दीक्षित, राहुल दिक्षित, भोज ठाकुर, अमन दीक्षित को काट दिया था।

इस सनकी बंदर के मारे गांव के लोग इतने डर गए थे कि वह अपने बच्चों को घर के बाहर भी घूमने नहीं दिया करते थे।हालांकि इस को लेकर ग्रामीण बताते हैं कि कई बार वन विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन विभाग की तरफ से कोई भी कार्यवाही समय पूर्वक नहीं की गई।उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पदाधिकारी गोपालगंज को दी उसके बाद भोरे वन कर्मी अजीत कुमार वन रक्षक अमित कुमार रजक सहित ग्रामीणों ने इस बंदर को जाल के जरिए पकड़ा वही बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026