गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुयी मारपीट में चार लोग घायल हो गये. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला के बयान पर स्थानीय थाने में 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि बखरिया गांव निवासी दिनेश भारती की पत्नी शारदा देवी अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठी थी कि उसी गांव के मनोज गिरी, राधेश्याम गिरी, लालबहादुर गिरी, विनोद गिरी सहित 17 लोग अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर आये और शारदा देवी के ससुर संजय भारती और शंभू भारती को गाली गलौज करने लगे.
जब उनलोगों ने गाली देने से मना किया तो, उक्त लोगों ने अपने हाथ में लिये लाठी-डंडों से मारपीट कर संजय भारती, शंभू भारती, शारदा देवी और पूजा कुमारी को घायल कर दिया. इस दौरान हमलावरों ने पूजा कुमारी के गले से सोने का चेन भी छीन लिया. सभी घायलों का इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में कराया गया. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…