गोपालगंज: सड़क दुर्घटना में आठ बाराती घायल

गोपालगंज: बोलेरो और जेसीबी के टक्कर में आठ बाराती घायल हो गए।बताया जाता है कि बारात नगर थाना के हरखूआ गांव से उचकागांव थाने के साखे गांव गई थी।देर रात बाराती लगभग बारह बजे खाना खाकर बोलेरो से वापस घर लौट रहे थे। बोलेरो जैसे ही थावे थाना के रेलवे ओवर ब्रिज पार कर रही थी।उसी दौरान थावे के तरफ से जेसीबी जा रही थी।दोनो के आपस मे टक्कर हो जाने से बोलेरो पर सवार आठ बाराती घायल हो गए। जिसमे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष किरण शंकर और एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर बोलेरो को जप्त कर लिया।जबकि घायल बारातियों में हरखुआ गांव के सोनू कुमार,विट्टू कुमार , जितेन्द्र शर्मा मनजीत कुमार ,विशाल कुमार ,प्रिंस कुमार, सूरज कुमार और ऋषि कुमार बताए जाते है।सभी घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो को जप्त कर लिया गया है,जबकि धक्का मारने के बाद ड्राइवर जेसीबी को लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024