गोपालगंज: सड़क पार कर रहे मजदूर को अनियंत्रित बस ने रौंदा, स्पॉट मौत

गोपालगंज: सड़क पार कर रहे मजदूर को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मजदूर की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र पथरा गांव समीप उच्च पथ 27की। दिल्ली से मुजफरपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने कुचल दिया।जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता हैं । कि पथरा गांव के स्वर्गीय अयूब अंसारी के 47 वर्षीय पुत्र जैनुदीन अंसारी शनिवार को अपने बथान से क़रीब 5 बजे वापस घर लौट रहे थे।इसी बीच एनएच 27 पर तेज रफ्तार से दिल्ली से मुज्जफरपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उच्च पथ को जाम कर सरकारी मुआवजे की मांग व बस मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थाना पुलिस एवम अंचलाधिकारी शाहिद अख्तर ने घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, तथा आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की आश्वासन दिए ।

लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण घटनास्थल पर बस मालिक को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे।अंचल पदाधिकारी और मांझागढ़ थाना के एस आई विनोद यादव ब्रजभूषण पाठक ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुये। मनजीत सिंह के द्वारा अंचला अधिकारी से मुआवजे सम्बन्धी बात होने के बाद काफी मस्कत करने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बस चालक घटना के अंजाम देते ही बस छोड़ कर लापता हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर घटना की जांच करने में लगी हुई है। मृतक चार भाई भाई में दूसरे स्थान पर था मृतक के तीन बेटी और एक पुत्र है। पत्नी ममिना खातून और मुस्लिमन खातून और पुत्र पुत्री को रो रो कर हालत खराब था। घण्टो सड़क जाम रहने से वाहन की कतार करीब चार किलो मीटर तक लगा हुआ था। जिससे आवागनमन घण्टो बाधित रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024