गोपालगंज: लॉकडाउन में बिजली बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान NBPDCL कंपनी की वेबसाइट और सुविधा ऐप्प के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त 1% की छूट मिलेगी यानी समय से बिल भुगतान पर कुल 2.5 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी। वही जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने में समस्या हो उनके लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काउंटर पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्राप्त सूचना के मुताबिक नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना मुख्यालय के राजस्व महाप्रबंधक के निर्देशानुसार लॉकडाउन की अवधि में सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक विभाग के सभी बिजली बिल काउंटर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए खुले रहेंगे। उपभोक्ता अपना बिजली बिल वेबसाइट सुविधा ऐप्प के माध्यम से जान सकते है वही मैसेज के माध्यम से बिल प्राप्त करने के लिए 7666008833 पर मिस्ड कॉल कर सुविधा का लाभ उठा सकते है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…