गोपालगंज: बिजली बिल नही जमा करने पर छह उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटा गया। प्रखंड के पंचायतों में बिजली विभाग की टीम ने दो अलग अलग गांवो में छापेमारी कर छह उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा।बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनीष कुमार गोंड ने बताया कि दो हजार रुपए से ज्यादा बिजली बिल होने पर बकायदारों का बिजली कनेक्शन काट जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत लछवार में बिजली बकाया राशि अग्रेश्वर सिंह 14324 रुपये,मंगल सिंह 14715, बिटू कुमार सिंह 18537, लाईची देवी 16222, सुरेश चौधरी 12334 तथा धतीवना गांव के कयामुद्दीन मियां 21315 रुपए बिजली बिल बाकी होने से कुल छह उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का दो हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया हो जल्द से जल्द जाम कर दे नही तो उनका भी कनेक्शन काट दिया जाएगा।मौके पर मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र मांझी, सहित अन्य बिजली विभाग के कर्मी छापेमारी में शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…