गोपालगंज: विजयीपुर में दो और लोगों की मौत से फैली सनसनी

गोपालगंज: विजयीपुर थाने के मझवलिया चिमनी भट्ठे पर हुई झारखंड के तीन लोगों की मौत की खबर अभी थमी नहीं कि थाना क्षेत्र के शिवकटही टोला शिवदत्त छापर नोनिया टोली में एक ही परिवार के बाप बेटे की मौत से विजयीपुर तो क्या पूरे जिले में सनसनी फैल गई है । मृतकों में राम अवध यादव 55 वर्ष तथा इनके पुत्र 32 वर्षीय काशी यादव है जो हल्का चौकीदार नागेन्द्र यादव के चचेरे भाई है। मौत की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन से लेकर डीएम एसपी तथा अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ एसडीपीओ और एक्साइज तथा मेडिकल की टीम शिवकटही के पास खनुआ नदी घाट पर पहुंच गई। परिजनों ने डीएम को बताया कि राम अवध यादव की मौत लंबी बीमारी के कारण हो गई और उनकी मौत की खबर जैसे काशी यादव ने सुना कि बेहोश हो गया ।

देर रात्रि परिजन उसे देवरिया अस्पताल ले जा रहे थे कि संभवत हार्ट फेल हो जाने से काशी यादव की भी मौत हो गई। दोनों के मरने के बाद घर में कोहराम मच गया तथा सभी लोग दोनों शव को घाट पर ले जाकर आग देने लगे कि यह खबर आग की तरह फैल गई कि शराब पीने से 2 लोगों की और मौत हो गई है। खबर पाते ही अनुमंडल पदाधिकारी अनिल रमन एसडीपीओ नरेश कुमार विजयीपुर वीडियो अंजू कुमारी कटेया वीडियो राकेश कुमार चौबे तथा एक्साइज के सुपरिनटेडेंट राकेश कुमार श्मसान घाट पर पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। पूछताछ के क्रम में परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण राम अवध यादव की मौत हुई है इसकी खबर जैसे ही पुत्र काशी को मिली अचानक बेहोश हो गया। परिजन इलाज के लिए देवरिया ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया ।इसलिए दोनों को एक साथ मुखाग्नि दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026