Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: प्रेम की मिसाल बने पूर्व विधायक राजनंदन राय व पत्‍नी, साथ जीएं और साथ ही दुनिया को अलविदा कहा

गोपालगंज: जीवन के पथ पर एक साथ चलने के बाद यह दंपती अंतिम यात्रा पर भी एक दूजे का हाथ थाम कर निकल पड़े। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 81 वर्षीय राजनंदन राय ने बैकुंठपुर प्रखंड के महारानी गांव में अंतिम सांसें ली। इनके निधन के बीस मिनट के बाद ही इनकी पत्नी 75 वर्षीय शारदा देवी ने भी दमतोड़ दिया। पूर्व विधायक के निधन के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी का निधन होने से महारानी तथा उसके आसपास के गांवों के लोग चकित थे। हर किसी की आंखें नम थी, हर किसी की जुबान पर इस दंपति के प्‍यार और समर्पण की चर्चा थी ।

1969 से 1972 तक सोनबरसा से विधायक थे

बताया जाता है कि सीमामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी पूर्व विधायक राजनंदन राय पिछले बीस साल से बैकुंठपुर प्रखंड के महारानी गांव में रह रहे थे। राजनंदन राय साल 1969 से 1972 तक सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। उनके पिता सिंघेश्वर राय साल 1957 से 1960 तक विधायक थे। उनके बड़े भाई रामनंदन राय 1960 से 1969 तक विधायक थे। पूृर्व विधायक राजनंदन राय के पुत्र लालबाबू राय ने बताया कि उनके पिता जी की तबीयत दो सप्ताह से खराब चल रही थी। इसी बीच सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। लालबाबू राय ने बताया कि पिता जी के निधन के बीस मिनट बाद ही माता जी शारदा देवी का भी निधन हो गया। पूर्व विधायक व उनकी पत्नी के निधन से महारानी गांव का माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक बीस साल से महारानी गांव में रह रहे थे, वे यहीं के होकर रख गए थे। जीवन के पथ पर साथ चलने के बाद पूर्व विधायक व उनकी पत्नी ने दुनिया को भी एक साथ अलविदा कह दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026