गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बैकुंठपुर के पीछे स्थित एक पोखरा से मंगलवार को भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पत्थर की मूर्तियों को कटेया पुलिस ने बरामद किया। बरामद की गई दोनों मूर्तियां काफी पुरानी बतायी जा रही हैं। बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बैकुंठपुर के पीछे स्थित एक पोखरा में मंगलवार की सुबह गांव के कुछ युवक मछली मार रहे थे। इसी बीच युवकों की नजर पोखरा में पड़ी दो पुरानी मूर्तियों पर पड़ी। मूर्तियों देख युवकों द्वारा हल्ला किया गया तथा आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। कुछ ही देर में पोखरा किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसी बीच लोकायन मंच के संयोजक कौशल किशोर मिश्र ने इसकी सूचना कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र को दी। थानाध्यक्ष सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा पोखरा से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की मूर्ति को बरामद कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया की दोनों मूर्तियों को कहीं से चोरी कर लाकर पोखरा में फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मूर्ति का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। इससे यह प्रतीत होता है कि मूर्ति के कुछ हिस्से को तोड़कर चोरों द्वारा जांच के लिए कहीं भेजा गया हो। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की ांच कर रही है। एक टीम को इस कार्य में लगाया जा रहा है। टीम द्वारा मूर्ति की संरचना के हिसाब से जांच का पुलिस तस्करों तक पहुंचेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…