Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: मलेशिया से वृंदावन में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

एक सप्ताह पहले मलेशिया में हुई थी मजदूर की  मौत

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के वृंदावन पंचायत के वृंदावन मौजे गांव में शनिवार की सुबह विदेश के मलेशिया से एक शव  पहुंचते ही, परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि उसके पत्नी के ऊपर पहाड़ टूट कर गिर पड़ा।पत्नी,बेटी व बेटा बेहोश होकर गिर रहे थे।जिसको स्थानीय लोगों ने संभालते हुए उठाकर घर के अंदर ले गए।वही शव पहुंचते ही, काफी संख्या में ग्रामीणों ने  दरवाजे पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।बताया जाता है,की नव माह पहले राजमिस्त्री का काम करने के लिए विदेश के मलेशिया शहर गए थे।जहां एक सप्ताह पहले 45 वर्षीय अनिल राम की मौत हो गई थी।मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव का इंतजार करते रहे।।हालांकि शव विदेश से मांगने को लेकर परिजनों ने डीएम से मिलकर आवेदन भी दिया था।

बताया जाता है, की वृंदावन मौजे गांव निवासी अनिल राम नव माह पहले तथा पहली बार राज मिस्त्री काम करने के लिए मलेशिया गए थे। अचानक तबियत बिगड़ी और रूम पाटर्नर ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए।जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।रूम पाटर्नर व साथियो ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था,वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वही मृतक की पत्नी निर्मला देवी के दो लड़के 17 वर्षीय पकंज कुमार,15वर्षीय हिमांशु कुमार तथा दो लड़की जिसमे13 वर्षीय अजंली कुमारी व 8वर्षीय नंदनी कुमारी बताई जा रही है।जिसमे एक भी बच्चों की शादी नही हुई है।वह एक मात्र परिवार में कमाने वाले व्यक्ति थे।मौके पर स्थानीय मुखिया पति मन्टुलाल श्रीवास्तव ,सरपंच टिंकू तिवारी ,डीके सिंह,पैक्स अध्यक्ष एखलाक अहमद,मुना मियां हरेंद्र राम,वीरेंद्र राम,उमेश राम,अर्जुन राम,अरबिंद राम व सत्यनरायन राम, आदि लोग सांत्वना दे रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024