Gopalganj News in Hindi

आचरण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए थाने का नहीं लगाना पड़ेगा दौड़

  • एप्प के माध्यम से ही ले सकेंगे पुलिस से सहायता
  • एप्प डाउनलोड करने के बाद होंगे आवेदन

गोपालगंज: पुलिस विभाग के द्वारा एक ऐप्प बनाया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन देकर चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकता है। अब एक क्लिक पर घर बैठे ही पुलिस की मदद ली जा सकती है। एप्प के माध्यम से आवेदन करने के बाद लोगों को बार बार एसपी ऑफिस से लेकर थाना जाने से मुक्ति मिलेगी। अब किसी भी तरह के चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के बाद पुलिस खुद ही आपके आवेदनों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी कर देगी। आपको बताते दे कि जिले के निवासी अपना कोई भी शिकायत या निवारण एप्प के माध्यम से कर सकते है।

एप्प के माध्यम से आचरण अप्लाई करते ही एक कोड मिलेगा। जिसे आप संभाल कर रखेंगे। उसके बाद पुलिस के द्वारा आपके आवेदन में दिए गए पते पर जांच की जाएगी। इसकी जानकारी भी एप्प से ले सकते है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु पुलिस विभाग के द्वारा सभी जिलों में एक पुलिस एप को लांच किया गया है। जिसमे शिकायत से लेकर आचरण और जिले के वरीय अधिकारियों के नम्बर तक उपलब्ध किया गया है। ताकि लोग भीड़ भाड़ से बचते हुए अपनी एक क्लिक से जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके। जिससे लोग घर बैठे ही पुलिस से मदद ले सके।

पहले करना होगा एप्प डाउनलोड

आवेदक आचरण जमा करने से पूर्व अपने एंड्रायड मोबाइल में प्ले स्टोर से फ्री में गोपालगंज पुलिस टाइप कर एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पुलिस विभाग की कोई भी जनकारी ले सकते है।

सोशल डिस्टेंस का होगा पालन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग अपना आवेदन घर बैठे ही कर सकते है। एप के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन करने के लिए पुलिस एप्प डाऊनलोड कर आवेदन करते हुए भीड़ से बच सकेंगे। कोरोना खत्म नहीं हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024